Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
22 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र

दतिया। जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र 22 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र 22 अप्रैल को प्रातः 9 बजे डबरा के भितरवार के लिए प्रस्थान कर भितरवार में परशुराम जंयती कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रात: 11 बजे भितरवार रोड सबस्टेशन के सामने डबरा में महेन्द्रा फस्टचॉईस यूवी कार सर्विस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3.30 बजे डबरा से बडौनी के लिए प्रस्थान कर बस स्टेण्ड पर प्रधानमंत्री आवास की राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप सायं 5 बजे वृद्वावन धाम दतिया में परशुराम जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप सायं 5.30 बजे डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे तदोपरांत ग्वालियर से जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Share This News :