Homeखेल ,
गेल-राहुल की आंधी में उड़ी कोलकाता की टीम, 9 विकेट से पंजाब की जीत

किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल सीजन 11 के 18वें मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 191 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान 96 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और मैच बीच में ही रोकना पड़ा. बारिश के बाद पंजाब को 13 ओवर में जीत के लिए 125 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मि

पंजाब को 28 गेंदों में 29 रन बनाने थे, जिसे उसने 11 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया. गेल ने लांग ऑन पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. पंजाब के लिए क्रिस गेल ने 38 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए जबकि राहुल ने 27 गेंदों में 60 रनों की धुआंधार पारी खेली.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची किंग्स इलेवन पंजाब

पंजाब की पांच मैचों में यह चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. वहीं कोलकाता की छह मैचों में यह तीसरी हार है और वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है.

गेल ने 38 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के उड़ाए. राहुल ने 27 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. गेल और राहुल ने पहले विकेट के लिए 116 रन की शतकीय साझेदारी की. मयंक अग्रवाल ने नाबाद दो रन बनाए.

गेल को मिली ऑरेंज कैप

IPL11 में अपना तीसरा मैच खेल रहे गेल ने पिछले तीनों मैचों में 50+ रन बनाए हैं. उन्होंने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी.

IPL11 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में गेल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सीजन में गेल के अब 19 छक्के हो गए हैं. इसके अलावा वह 11वें सीजन  में सर्वाधिक रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं. गेल के तीन मैचों में 216 रन हो गए हैं और ओरेंज कैप अब उनके पास आ गया है. कोलकात के लिए सुनील नरेन ने 23 रन पर एक विकेट लिया.

Share This News :