Homeखेल ,
रोमांचक मैच में राजस्थान ने मुंबई को दी मात, 3 विकेट से दर्ज की जीत

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन 11 के 21वें मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 167 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट दिया. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 167 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट दिया. सूर्यकुमार यादव (72) और ईशान किशन (58) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 167 रन का स्कोर बनाया. सूर्यकुमार ने 47 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए.

किशन ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के उड़ाए. सूर्यकुमार और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की. कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत खराब रही. इविन लुईस खाता खोले बिना टीम के एक रन के स्कोर पर धवल कुलकर्णी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार और किशन ने संभलकर खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए.

सूर्यकुमार ने 47 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. किशन ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्का उड़ाया. सूर्यकुमार और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की शतकीय साझेदारी की. IPL11 में किसी भी टीम द्वारा बनाई गई यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.

सूर्यकुमार और ईशान ने रणनीतिक बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करने के साथ बीच में लंबे शॉट खेलकर रन गति बनाए रखी. इन दोनों ने ठीक 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और इसके साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की. इससे ठीक पहले सूर्यकुमार को 55 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला. कीरोन पोलार्ड ने 20 गेंदों पर नाबाद 21 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया. कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना रन आउट हो गए.

Share This News :