Homeखेल ,slider news,
क्रिकेट का महा कुम्भ १०० टीमें खेलेंगीं

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप वार्ड स्तरीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का 16 मई से 15 जून तक आयोजन कराया जा रहा हैं। यह टूर्नामेन्ट एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर दूधिया रोशनी में होंगा। इस टूर्नामेन्ट में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 19 वार्डों की टीमों को प्रवेश दिया जायेगा।

जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट के मैच दूधिया रोशनी के खेले जाएंगे। इस टुर्नामेन्ट में भाग लेने वाली समस्त टीमों को रंगीन टी-शर्ट और क्रिकेट किट जन उत्थान न्यास की ओर से मुहैया कराई जायेगी तथा प्रत्येक मैच में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। इस टूर्नामेन्ट की विजेता व उपविजेता टीमों को नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी, साथ ही इन टूर्नामेन्ट में टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गंेदबाज, क्षेत्ररक्षक, विकेटकीपर, सर्वश्रेष्ठ कैच आदि कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। इस टूर्नामेन्ट का आयोजन 16 मई से कराया जायेगा। इस टूर्नामेन्ट का प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क हैं। 
इस टूर्नामेन्ट की लाईव स्कोरिंक होगी तथा यू-ट्यूब पर लाईव दिखाया जायेगा। 25 अप्रैल से इस टूर्नामेन्ट का प्रवेश फार्म का वितरण निम्न स्थानों पर किया जायेगा। यह प्रतियोगिता नोक आउट होगी, प्रतियोगिता में 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी नहीं खेल पायेंगे। प्रत्येक वार्ड से 5 टीमें ली जायेंगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। फार्मों का वितरण 25 अप्रैल से शुरू होगा एवं 10 मई तक फार्म दिये जायेंगे और जमा होंगे। किक्रेट टीमों के लिए फार्मों का वितरण प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक इन स्थानों पर किया जायेगा।
1. जन उत्थान न्यास कार्यालय, शंकर चैक, ललितपुर काॅलोनी, लश्कर ग्वालियर
2. एम.एल.बी. काॅलेज मैदान (यंग्स बाॅयज क्रिकेट क्लब, तानसेन क्रिकेट एकेडमी)
3. राधास्वामी स्पोट्र्स, नया बाजार तिराहा
4. नाका चन्द्रवदनी तिराहा (पार्षद वार्ड क्र. 57 श्रीमती निधि अवधेश कौरव जी का निवास)
5. भैरोबाबा मंदिर के सामने, आशीष साहू की दुकान, नाका चन्द्रवदनी
6. पाल डेयरी (दीनदयाल नगर)
7. शिव मेडीकल (गोले का मंदिर तिराहा)
8. राठौर मार्बल्स (थाटीपुर, द्वारिकाधीष मंदिर के सामने)
9. चाचा जनरल स्टोर (इन्दरगंज चैराहा)
10. पार्षद वार्ड क्र. 28 पुरूषोत्तम टमोटिया का कार्यालय, मुरार रपट
11. आॅफलाईन मोबाईल शाॅप, गोविन्दपुरी चैराहा, सिटी सेन्टर  
12. सिकरवार प्लाजा, भिण्ड रोड़, गोले का मंदिर
13. शर्मा गजक भण्डार, ग्वालियर रेलवे स्टेशन
इस आयोजन के लिए आज न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में किक्रेट टूर्नामेन्ट की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक हुई, जिसमें अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव, लवकेश चैधरी, संजय धाकड़ (पापड़ी) आदि मौजूद थे।

Share This News :