Homeखेल ,
क्रिस गेल ने सपना चौधरी के इस गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

नई दिल्‍ली। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। बिग बॉस में भी सपना चौधरी ने अपना जलवा बिखेरा था। अब वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल भी उनके जबरा फैन बन गए हैं।

आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखा रहे गेल ने अनूठे अंदाज में सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाए।सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें गेल उनके गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में क्रिस गेल को सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना के अंदाज में ही डांस करते देखा जा सकता है। सपना ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में क्रिस गेल के डांस की तारीफ में लिखा है, "देखें मुझे इंटरनेट पर क्या मिला, क्रिस गेल आप बेहतरीन डांसर हैं।"

सपना चौधरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गेल सफेद कपड़े पहने नजर आ रहे हैं और उनकी तरह ही डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं। क्रिस गेल काफी हद तक सपना के देसी डांस स्टेप्स को कॉपी करने में कामयाब रहे। कुछ घंटे के भीतर ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे कई हजार दर्शक देख चुके हैं। वो भी गेल के इस डांस को देखकर हैरत में पड़ गए हैं।

गेल फिलहाल आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। इस सीजन में अब तक खेले तीन मैच में गेल ने शानदार बल्लेबाजी की है। गेल इस आईपीएल सीजन में पहला शतक भी जमा चुके हैं। वहीं केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाया था।

Share This News :