Homeखेल ,
साक्षी के अंदाज पर फैन बोल्‍ड

इंटरनेट पर आरसीबी के ख‍िलाफ महेंद्र सिंह धोनी की पारी की धूम है. वहीं उनकी वाइफ साक्षी की भी जमकर तारीफ हो रही है.बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शांत कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सबसे जुझारू कप्तान विराट कोहली के बीच जंग देखने को मिली.इस हाई स्कोरिंग मैच में कभी पलड़ा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर झुकता दिखाई दिया तो कभी विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर.एक समय ऐसा भी आया जब दोनों टीमें एक एक रन के लिए संघर्ष करती द‍िखीं. इसी दौरान अंपायर की ओर से एक गलती हुई. नेगी की 13वें ओवर की आख‍िरी बॉल पर साफ दिख रही वाइड बॉल को अंपायर विरेंद्र शर्मा ने वैध बॉल माना.हालांकि एक बार फिर 18वें ओवर के आखिरी बॉल पर एक शॉर्ट गेंद धोनी के सिर के ऊपर से पार हो गई. यहीं धोनी की वाइफ साक्षी का जलवा द‍िखा.अंपायर वाइड बॉल देते उससे पहले ही साक्षी ने स्‍टैंड से वाइड बॉल का इशारा कर द‍िया और इस वजह से इंटरनेट पर माही फैन साक्षी के इस अंदाज पर बोल्‍ड हो गए.धोनी के हर चौके-छक्के पर साक्षी जोर-जोर से तालियां बजाती दिखीं वहीं CSK के विकेट गिरने पर अनुष्का ने टीम को चियर किया. मुकाबला कड़ा था और बाजी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी.साक्षी धोनी CSK का लगभग हर मैच देखने आती हैं. उनके साथ बेटी जीवा भी पवेलियन में मस्ती करती दिखाई देती है.मां -बेटी दोनों मिलकर धोनी को चियर करती रहती हैं. आज तो धोनी की आतिशी पारी से दोनों काफी खुश दिख रहे थे. 

Share This News :