Homeखेल ,
विराट पर भारी पड़े धोनी, CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया

पुणे के एमसीए स्टेडियम में धोनी की सेना विराट ब्रिगेड पर भारी पड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल सीजन 11 के 35वें मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 127 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत के लिए 128 रनों का टारगेट दिया. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए बेंगलुरु को मात दे दी.

चेन्नई के लिए अंबति रायडू ने 32 रनों की पारी खेली. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 31 रन बनाए. सुरेश रैना ने 25 रनों की पारी खेली. बेंगलुरु के लिए उमेश यादव ने दो विकेट लिए. कोलिन डी ग्रैंडहोम और मुरुगुन अश्विन को एक-एक सफलता मिली.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रवींद्र जडेजा और हरभजन सिंह की गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर सिर्फ 127 रन ही बना पाई. RCB की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. उनके अलावा सिर्फ टिम साउदी ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए और उन्होंने 36 रनों की पारी खेली.  इस मैच में RCB के बल्लेबाज चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने बेबस नजर आए.

रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें विराट कोहली का बड़ा विकेट भी था.  हरभजन ने 2 विकेट लिए, जिसमें एबी डिविलियर्स का बहुमूल्य विकेट शामिल था. जडेजा और हरभजन के अलावा चेन्नई के लिए लुंगी नगीदी एवं डेविड विली ने एक-एक विकेट लिया. दो खिलाड़ी रन आउट हुए.

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी ने खतरनाक दिख रहे ब्रेंडन मैक्कुलम को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करा दिया. ब्रेंडन मैक्कुलम 5 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने सिर्फ तीन गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका लगाया.

पावरप्ले खत्म होने तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 47 रन पर एक विकेट था. पार्थिव पटेल 31 रन बनाकर खेल रहे थे, वहीं विराट कोहली 8 रन बनाकर मौजूद थे, लेकिन पावरप्ले के बाद पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली को बोल्ड कर दिया.

7वें ओवर में रवींद्र जडेजा की सीधी गेंद पर कट मारने के प्रयास में विराट कोहली चूक गए और बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए. à¤µà¤¿à¤°à¤¾à¤Ÿ कोहली 8 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका लगाया.

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने अपनी ही गेंद पर पार्थिव पटेल का कैच छोड़ दिया. उस समय वह 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अगली ही गेंद पर भज्जी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को स्टंप आउट कर उनको तीसरा झटका दे दिया. à¤¡à¤¿à¤µà¤¿à¤²à¤¿à¤¯à¤°à¥à¤¸ 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया.11वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने मनदीप सिंह को डेविड विली के हाथों कैच आउट करा कर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया. à¤®à¤¨à¤¦à¥€à¤ª 7 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया.

मनदीप के आउट होने के बाद पार्थिव पटेल भी चल दिए. पटेल 13वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर कैच आउट हो गए. à¤ªà¤¾à¤°à¥à¤¥à¤¿à¤µ पटेल 53 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.

 

पार्थिव पटेल के आउट होते ही महज 5 रनों के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए. इस दौरान मुरुगन अश्विन (1), कॉलिन डी ग्रैंडहोम (8) और उमेश यादव (1) आउट हुए.

बेंगलुरु ने 14वें ओवर में मुरूगन अश्विन, 15वें ओवर में कोलिन ग्रैंडहोम और 16वें ओवर में उमेश यादव के विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर पांच विकेट 84 रन से आठ विकेट पर 89 रन हो गया.

विली ने ग्रैंडहोम का विकेट लेने के बाद उमेश यादव को रन आउट किया. इस तरह टीम ने 17.1 ओवर में 100 रन पूरे किए. साउदी ने कुछ रन जुटाने का प्रयास किया और 26 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 36 रन बनाए. अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज रन आउट हुए.

Share This News :