Homeराज्यो से ,
नोट बंद की खबर सुनकर महिला की मौत, बेटे ने कहा-पीएम पर करो कार्रवाई

कुशीनगर। 500 और हजार रुपए के नोट बंद करने के सरकार के फैसले का असर देशभर में देखा जा रहा है। इस फैसले से कहीं शादियों पर संकट आ गया है तो कहीं घर पर जमा की गई छोटी रकम से भी लोगों के मन में डर बैठा हुआ है। इन सबके बीच यूपी के कुशीनगर से एक महिला के जान जाने की हैरान कर देने वाली खबर भी आई है।
कुशीनगर जिले में एक बुजुर्ग महिला कप्तानगंज सेंट्रल बैंक में 2 हजार रुपए जमा कराने गई थी, जहां महिला को बताया गया कि यह नोट अब बंद हो चुके हैं। यह सुनकर सदमे में आई महिला को दिल का दौरा आया जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़ी बात ये है कि महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके लिए उसने लिखित में कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है।

Share This News :