Homeराज्यो से ,
नोट बदलने पर कांग्रेस ने किया पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला, कहा- जैसा गुरु वैसा चेला!

कांग्रेस ने 500 और 1000 के नोट बदलने पर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि दोनों प्रवचन देते हैं। जैसा गुरु वैसा चेला।

केंद्र सरकार के इस फैसले ने गरीब लोगों को अपराधी बना दिया। आनंद शर्मा ने कहा कि फसल बेचने के बाद किसान को मिलने वाला धन क्या काला होता है? क्या दिहाड़ी पाने वाले मजदूर के पास काला धन होता है? नए नोट की कितनी करंसी छपी थी। अगर यह छपी थी तो बैंक में क्यों नहीं पहुंची। ये सरकार की जवाबदेही है।

आनंद शर्मा ने कहा कि आम आदमी का जो पैसा जमा होता है, उसी से देश की अर्थव्यवस्था चलती है। भारत में सेविंग रेट बहुत ऊंचा है। पैसा जनता का है। जनता ने टैक्स दिया है। अब जनता अपना ही पैसा नहीं ले सकती। सरकार कह रही है कि 10 हजार देंगे। क्या ये न्यायोचित है?

उन्होंने कहा कि इस फैसले से हजारों शादियां कैंसिल हो गई हैं। बारातें वापस लौट गईं। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? किसान पैसे के लिए कतार में खड़ा होगा या बिजाई करेगा? आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह अमित शाह भी प्रवचन देते हैं। जैसा गुरू वैसा चेला। 23 जनवरी 2014 को बीजेपी ने आर्थिक व्यवस्था पर पीसी की थी।

Share This News :