Home > राज्यो से ,slider news,
कल शाम 4 बजे हो बहुमत परीक्षण- सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि शनिवार शाम 4 बजे सदन में बहुमत परीक्षण हो. à¤°à¥‹à¤¹à¤¤à¤—ी ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर भी बनाया जाना है, वाजिब वक्त मिले. कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायक दूर बन्द कर रखे हैं. उन्हें लाने में भी वक्त लगेगा.बीजेपी के वकील मुकुल रोहतगी ने तत्काल फ्लोर टेस्ट कराए जाने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि कम से कम एक सप्ताह का समय मिलना चाहिए. ये राज्यपाल का विशेषाधिकार है. एक दिन फ्लोर टेस्ट का निर्देश देकर संतुलन नहीं बनाया जा सकता. à¤•ांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि शनिवार को शक्ति परीक्षण के लिए हम तैयार हैं.कपिल सिब्बल ने कहा कि हमारे पास हमारे सभी विधायकों के दस्तखत वाली चिट्ठी है. रोहतगी और तुषार ने कहा कि फ्लोर टेस्ट से ही सच सामने आएगा.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्ष के अपने-अपने दावे हैं. हम कानून के अनुसार फैसला करेगा. कानूनी प्रकिया का पालन होना चाहिए.

Share This News :