Home > राज्यो से ,slider news,
अमित शाह ने नहीं दी दौरे की तारीख, बढ़ी मप्र भाजपा की चिंता

भोपाल। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जून में होने वाले भोपाल दौरे ने प्रदेश नेतृत्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अमित शाह अपने दौरे में चुनावी रणनीति बनाने के साथ-साथ पिछले दौरे में उनके द्वारा दिए गए कामों की समीक्षा भी करेंगे।

भाजपा नेतृत्व फिलहाल इस चिंता में है कि पुराने कामों को कैसे जल्द से जल्द निपटाया जाए। प्रदेश नेतृत्व की मुसीबतें इसलिए भी बढ़ गई हैं, क्योंकि पार्टी हाईकमान ने अभी शाह के दौरे की तारीखें नहीं बताई हैं। यह भी माना जा रहा है कि अमित शाह दौरे के दो से चार दिन पहले ही प्रदेश नेतृत्व इसकी जानकारी देंगे।

सूत्रों के मुताबिक पहले अमित शाह 6 जून को भोपाल आने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी की मंदसौर में रैली और किसान आंदोलन की वजह से फिलहाल इसे टाला गया है और अब नई तारीख भी प्रदेश नेतृत्व को नहीं बताई गई है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने भाजपा पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के साथ बैठक में अमित शाह द्वारा बताए गए कामों के पूरे नहीं होने को लेकर नाराजगी प्रकट की थी।

इसके बाद आनन-फानन में प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने संभागीय संगठन मंत्रियों की बैठक बुलाई और पदाधिकारियों व मंत्रियों के दौरों की रिपोर्ट तलब की। जैन ने संभागीय प्रभारियों द्वारा दौरे नहीं करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी।

Share This News :