Home > राज्यो से ,slider news,
टीवी के प्रसारण से आठ सेकंड पहले मैच दिखाने वाले सटोरिए गिरोह की पड़ताल में जुटी साइबर सेल

इंदौर। à¤¸à¥ˆà¤Ÿà¥‡à¤²à¤¾à¤‡à¤Ÿ सिग्नल चोरी कर 8 सेकंड पहले क्रिकेट मैच दिखाने के मामले में अब तक सायबर पुलिस भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है कि आखिर सैटेलाइट सिग्नल किस जगह से और कैसे चुराए गए। इस पर शोध कर रहे एसजीएसआईटीएस के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर के अनुसार ट्रैकिंग रिसीवर और डिकोडर की सहायता सैटेलाइट को जिस स्थान से सिग्नल भेजे जा रहे हैं, ठीक उसके आसपास के स्थान से भी सिग्नल चुराए जा सकते हैं। भले ही सिग्नल को डिकोड करके रखा गया हो लेकिन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तकनीक का उपयोग करके हवा में मौजूद सिग्नल चुराए जा सकते हैं।

संस्थान के प्रोफेसर और इसरो के कई सैटेलाइट प्रोग्राम में काम कर चुके डॉ. एसके जैन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के माध्यमों से भेजने और रिसीव करने में जिन उपकरणों का उपयोग होता है, उसे लैब में तैयार किया जा सकता है। सिग्नल रिसीव होने के बाद इसमें कोई कोड रहता है तो उसके सिग्नल पल्स के रूप में मॉनिटर पर दिखाई देते हैं। इन्हें स्पष्ट देखने के लिए सर्किट तैयार कर सॉफ्टवेयर से हैक किया जा सकता है।डॉ. जैन के अनुसार ज्यादातर सैटेलाइट धरती से 42 हजार किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। यहां सिग्नल पहुंचाने में आठ से दस सेकंड का समय लगता है। मैच के सीधे प्रसारण के लिए सिग्नल सैटेलाइट पर भेजे जाते हैं। वहां से टीवी चैनलों के कंट्रोल रूम में लगे उपकरण रिसीव करते हैं और फिर इन्हें कस्टमाइज करके दोबारा दर्शकों के लिए स्थापित सैटेलाइट पर भेजते हैं। एक ओर से सिग्नल भेजने में 42 हजार किमी दूरी तय करनी होती है।

यहां से कंट्रोल रूम की दूरी करने में भी करीब इतने हजार किलोमीटर का रास्ता सिग्नल को पार करना होता है। फिर वहां से कस्टमाइज सिग्नल सैटेलाइट पर भेजे जाते हैं। इस तरह करीब 168 हजार किमी सिग्नल यात्रा करते हैं। इसमें दर्शकों तक पहुंचने में एक मिनट तक का समय लग जाता है। जिस तरह आईपीएल मैच में सिग्नल चुराने की बात है, तो आठ सेकंड पहले सिग्नल चुराए गए हैं। यह समय काफी कम है इसलिए माना जा सकता है कि खेल मैदान के पास से ट्रैकिंग रिसीवर और डिकोडर लगाकर सिग्नल चुराए गए होंगे।

सट्टे से खरीदी संपत्ति का ब्योरा जुटा रही साइबर सेल

स्टार टीवी के सिग्नल चुराकर टीवी के प्रसारण से आठ सेकंड पहले मैच दिखाने वाले सटोरिए गिरोह की पड़ताल में साइबर सेल जुटी हुई है। गिरोह का एक सदस्य अंकित जैन निवासी विदिशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सट्टे के रुपए से उसने कितनी और कौन सी संपत्ति बनाई है उसी का ब्योरा साइबर सेल जुटा रही है।

साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अंकित का विदिशा में आलीशान मकान है। उसके पास चार कार हैं। अन्य संपत्तियों की जानकारी भी जुटाने के लिए टीम सोमवार को विदिशा जाएगी। साइबर सेल के मुताबिक फरार चार आरोपित अमित मजीठिया, हितेश खुशलानी, हिरेश चौधरी व उसकी पत्नी पूनम दुबई में फरारी काट रहे हैं। टीम ने उनके पासपोर्ट की जानकारी निकाली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दुबई पुलिस से मदद ली जाएगी।

Share This News :