Home > राज्यो से ,slider news,
पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन

सिवनी। à¤ªà¥‚र्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद इंदौर में निधन हो गया। वे 28 दिसंबर 2017 से ब्रेन हेमरेज व सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज करीब ढाई महीने से इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में चल रहा था।

उर्मिला सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृहग्राम घूरवाड़ा लाया जाएगा। गुरुवार 31 मई को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उर्मिला सिंह के बेटे योगेंद्र सिंह लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

ऐसा रहा उर्मिला सिंह का राजनीतिक सफर

उर्मिला सिंह ने अपने पति वीरेंद्र बहादुर सिंह की चुनावी सीट घंसौर से ही चुनाव लड़ना शुरू किया। 1983 से 2003 तक लगातार चुनाव जीतकर विधायक बनीं। 1993 की राज्य सरकार में वित्त एवं डेयरी विकास मंत्री बनीं। 1996 में उर्मिला सिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

1998 में कांग्रेस सरकार में उर्मिला सिंह सामाजिक कल्याण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की मंत्री बनीं। इसके बाद मध्य प्रदेश तथा चंडीगढ़ के कई विश्वविद्यालयों की कुलपति भी रहीं। उर्मिला सिंह ने हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल का पद 25 जनवरी 2010 को संभाला था।

Share This News :