Home > राज्यो से ,slider news,
इंटरनेट सेवाओं को फिर लगेगा ग्रहण

भोपाल .मध्यप्रदेश में १ जून से १० जून तक चलने बाले किसान आंदोलन से निपटने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन ने अपने -अपने जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं .आंदोलन की हर कड़ी पर नजर राखी जा रही है .ख़ुफ़िया तंत्र बेहद सक्रीय कर दिया गया है .आंदोलन में अफबाहें फैलाने बालों और सोसल मिडिया में आने बाली फेक खबरों पर भी नजर रखी जायगी .आंदोलन का गढ़ मने जाने बाला मंदसौर ,रतलाम ,नीमच समेत आसपास के जिलों को टारगेट पर रखा है .एक अफसर का कहना है की अगर जरुरत पड़ी तो इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर सकते हैं . ६ जून को राहुल गाँधी की सभा है .प्रशासन चौकस है .हांलाकि सरकार आंदोलन के औचित्य पर सबाल खड़े करते हुए कह रही है की बीजेपी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और कर रही है .फिर आंदोलन क्यों .यहां बतादें की २ अप्रैल की घटना की बाद कई बार इंटरनेट सेवाएं सरकार ने बन की थीं .

Share This News :