Homeराज्यो से ,
दिल्ली में पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी युवती ने गुस्से में कपड़े उतारे, लोग रह गए सन्न!

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एटीएम के आगे लाइन में लगी एक युवती जब इंतजार करते-करते थक गई तो उसने विरोध स्वरूप गुस्से में टॉप ही उतार दिया। युवती की इस हरकत से वहां लोग भौचक रह गए। फौरन वहां पुलिस पहुंच गई। लेडी पुलिस युवती को बैंक के अंदर ले गई। वहां उसे समझाया गया। फिर 10 मिनट के अंदर युवती को एटीएम से पैसे दिलवाए गए। वहीं पुलिस का कहना है कि कपड़े उतारने वाला ट्रांसजेंडर था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज दोपहर में युवती के अचानक सरे बाजार टॉपलेस हो जाने से एकबारकी तो लोग सन्न रह गए। कुछ ही दूरी पर मौजूद लेडी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कपड़े पहनाए। फिर उसे बैंक में ले गए। वहां 10 मिनट के अंदर उसे अलग से एटीएम से पैसे दिलवाकर रवाना किया गया।
इस संबंध में जब गाजीपुर थाने के एसएचओ अशोक कुमार से न्यूज18इंडिया डॉट कॉम ने बात की तो उन्होंने कहा कि वहां किसी युवती ने कपड़े नहीं उतारे। उन्होंने कहा कि टॉप उतारने वाला ट्रांसजेंडर था।
(तस्वीरें: छुट्टी के दिन और बुरे हालात, बैंकों-एटीएम पर उमड़ी बंपर भीड़)
वहां मौजूद लोगों का कहना था कि कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। छुट्टी का पूरा दिन लाइन में लगे हुए ही बीत गया। दिल्ली में जगह-जगह एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। देशभर में लोग रुपये निकालने के लिए एटीएम, डाकघर के आगे लाइन में लगे हुए हैं। रविवार का दिन होने के चलते आज कुछ ज्यादा ही भीड़ है।

Share This News :