Homeराज्यो से ,
शीला दीक्षित के दामाद गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद इमरान को दिल्ली पुलिस ने बंगलौर से गिरफ्तार किया है। जून 2016 में शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति इमरान के खिलाफ़ दिल्ली के बाराखंबा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान ने उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी की और उनके सामान की चोरी की।

लतिका ने ये भी आरोप लगाया था कि उनके पति इमरान ने उनके ईमेल के साथ भी कुछ छेड़छाड़ की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 420 और 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर चुकी थी। इस मामले में इमरान को दिल्ली पुलिस ने कई बार पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन वो पूछताछ में शामिल नही हो रहे थे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। इमरान और लतिका की शादी 1995 में हुई थी।

Share This News :