Homeव्यापर ,खास खबरे,
फॉर्च्यून की टॉप 50 लिस्ट में भारतीय महिला बैंकरों का जलवा

न्यूयार्क। भारत की शीर्ष महिला बैंकर एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा अमेरिका से बाहर विश्व की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं। यह बात फार्च्यून द्वारा जारी एक सूची में कही गई जिसमें शीर्ष स्थान बैंकों सैंटेंडर की प्रमुख ऐना बोटीन को मिला है।

फार्च्यून की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 शीर्ष शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 60 वर्षीय भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर जबकि कोचर पांचवें और शर्मा 19वें स्थान पर हैं। इस सूची में अमेरिका से बाहर की महिलाओं को शामिल किया गया है।

Share This News :