Home > राज्यो से ,slider news,
अग्नि-5 का सफल परीक्षण, जद में आएगा चीन-पाकिस्तान

भुवनेश्वर। à¤“डिशा में अब्दुल कलाम आइलैंड पर आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह मिसाइल चीन तक मार करने की क्षमता रखती है। 

यह मिसाइल बहुत शक्तिशाली है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद माना जा रहा है कि इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आएंगे। परमाणु क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल करीब 5000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक वार कर सकती है।

इस मिसाइल के साथ ही भारत काफी लंबी दूरी तक वार करने वाले बलिस्टिक मिसाइलों से लैस देशों के ग्रुप में शामिल हो जाएगा। गौरतलब है कि इस मिसाइल का परीक्षण इससे पहले भी कई बार परीक्षण किया जा चुका है।

Share This News :