Home > राज्यो से ,slider news,
कैराना जीत के फार्मूले को विस्तार देने की तैयारी

लखनऊ। à¤‰à¤ªà¥à¤° के कैराना संसदीय क्षेत्र उपचुनाव की जीत से उत्साहित राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा के विरोध में विपक्ष को एकजुट बनाये रखने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। गठबंधन फार्मूले में विस्तार देने की तैयारी भी है। छह जून को रालोद मुख्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत अन्य नेताओं को न्योता भेजने की जानकारी देते हुए रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने बताया कि इफ्तार में जयंत चौधरी के अलावा कैराना की नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम भी शामिल होंगी।

Share This News :