Home > राज्यो से ,slider news,
शाह ने की माधुरी दीक्षित से मुलाकात

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ द्वारा 2019 के चुनाव को देखते हुए शुरू किए गए समर्थन के लिए संपर्क अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई पहुचें। यहां उन्होंने सबसे पहले माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

शाह आज इस अभियान के तहत मशहूर गायिका लता मंगेशकर के अलावा उद्योगपति रतन टाटा से भी मिलेंगे। वहीं आज शाम 6 बजे वो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

Share This News :