Home > राज्यो से ,slider news,
काशी विश्वनाथ मंदिर और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की लश्कर-ए-तैयबा की धमकी

कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की लश्कर-ए-तैयबा की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस को राज्यव्यापी अलर्ट किया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है।

29 मई को मिला धमकी भरा पत्र
पिछले महीने नॉर्दर्न रेलवे को भेजे गए खत में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलाना अंबु शेख ने ये धमकी दी है। यह पत्र नॉर्दर्न रेलवे को नई दिल्ली में 29 मई को मिला था। इसमें सहारनपुर और हापुड़ समेत कई रेलवे स्टेशनों को दहलाने की धमकी दी गई है। à¤à¤• पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद राज्य में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर उड़ाने की धमकी
अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी भरे पत्र में मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की भी धमकी दी है और उसकी तारीख 8-10 जून बताई है। à¤…धिकारियों को इस बात के आदेश दिए गए हैं कि पूरे राज्य और संवेदनशील जगहों की सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी चौकसी सुनिश्चित की जाए।
 

इस बीच एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और धार्मिक शहरों को उड़ाने की धमकी का पत्र किसी की शरारत भी हो सकती है। मौलाना अबू शेख नाम का कोई आतंकी नहीं है। इस संबंध में कोई इंटेलिजेंस इनपुट भी नहीं है। आरपीएफ ने यह पत्र भेजा है। यह पत्र डीआरएम फिरोजपुर को मिला था। फिर भी इसे गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी किया गया है। किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह किसकी शरारत है।

Share This News :