Home > राज्यो से ,slider news,
शर्मिष्ठा की पिता प्रणब मुखर्जी को नसीहत- आपका गलत इस्तेमाल कर सकता है RSS

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके हैं. बुधवार को नागपुर पहुंचने पर आरएसएस के स्वयंसेवक उन्हें लेने पहुंचे. पिता प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने से उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी नाखुश हैं. उन्होंने प्रणब मुखर्जी को नसीहत दी है.

शर्मिष्ठा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्मीद है आज कि घटना के बाद प्रणब मुखर्जी इस बात को मानेंगे कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है. यहां तक ​​कि आरएसएस भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि आप अपने भाषण में उनके विचारों का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें बनी रहेंगी और उनको नकली बयानों के साथ प्रसारित किया जाएगा.

बता दें ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शर्मिष्ठा बीजेपी से जुड़ सकती हैं. इन्हीं खबरों का जिक्र करते हुए शर्मिष्ठा ने कहा कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है. शर्मिष्ठा के मुताबिक उनकी बीजपी से जुड़ने की अफवाह फैलाई गई.

 

Share This News :