Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
वार्ड 53 में सडक डाम्बरीकरण का कार्य प्रारंभ

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : आमजनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सुगम यातायात के लिए वार्ड 53 में हनुमान टाॅकीज से लक्कडखाने पुल तक सडक चैडीकरण एवं डाम्बरीकरण का कार्य क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुशबू गुप्ता के प्रयासों से कराया जा रहा है। इस सडक के चैडीकरण से माधौगंज थाने की ओर से कम्पू की तरफ आने वाले नागरिकों को बहुत सुविधा होगी। उक्त सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को साडा अध्यक्ष राकेश जादौन एवं सभापति राकेश माहौर की अध्यक्षता में किया गया।
उल्लेखनीय है कि माधौगंज थाने की ओर से कम्पू की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए हनुमान टाॅकीज से लक्कडखाना पुल तक 22 लाख रुपए की लागत से सडक चैडीकरण एवं सड़क डाम्बरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया। उक्त सडक पर बने अनावश्यक फुटपाथ को हटाकर नाली की बिल्डिंग लाइन से दोनों ओर बनाया जा रहा है, जिससे सडक भी चैडी हो जाएगी तथा नागरिकों को सुविधा होगी। सड़क चैडीकरण एवं डाम्बरीकरण के भूमिूपजन अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, नीरज त्यागी, श्रीमती मीरा दीक्षित, श्रीमती सुधा राजावत, श्रीमती सुमन चैरसिया, श्रीमती शर्मिला कुशवाह, दिनेश जैन, भगवान लाल सविता, ज्ञानेन्द्र भार्गव, पवन सिकारिया, अनूप शर्मा, गोविन्द भार्गव, दिगम्बर, अनूप शुक्ला एवंघनश्याम शाक्य ठेकेदार सहित उपायुक्त सुशील कटारे एवं क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र सोलंकी उपस्थित थे।

Share This News :