Home > राज्यो से ,slider news,
महारानी के मैदान में आने से .....

आगामी राज्य आम चुनाव को लेकर अब सरगर्मी बढ़ने लगी है। भोपाल तो इतना गर्म है मानो चुनाव अगले माह हों। एक-एक सीट के लिए जोड़तोड़ हो रही है। इसी बीच एक अन्य खबर ने बीजेपी कार्यालय में ज्यादा गर्मी का अहसास करा दिया है।खबर है कि गुना से कांग्रेस अपने स्टार कैंपेनर ज्योतरादित्य सिंधिया  की धर्मपत्नी को चुनाव लड़ा सकती है। ग्वालियर रियासत के महाराज और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मुखिया या फिर उनकी धर्मपत्नी महारानी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है। वैसे महाराज गुना-शिवपुरी से सांसद है। उन्हें मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी देखा जा रहा है। परंतु वह सांसदी छोड़ विधानसभा लड़ेंगे अभी कहना मुश्किल है।कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद महाराज गुना से विधानसभा पहुंच सकते है और गुना-शिवपुरी से महारानी लोकसभा à¤®à¥‡à¤‚ .

Share This News :