Home > राज्यो से ,slider news,
एम्स में वाजपेयी से मिल वाइको बोले- चिंता की बात नहीं, अटल जी ठीक हैं

अपनी कविताओं और भाषणों से लोगों को मोह लेने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. रुटीन चेकअप के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को एम्स लाया गया था, जहां पर उनका डायलिसिस हुआ. बताया जा रहा है कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन है. कुछ ही देर में एम्स की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. 

बड़े अपडेट्स -

10.53 AM: MDMK चीफ वाइको ने मंगलवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जाना. एम्स अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि अटल जी ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है.

Share This News :