Home > राज्यो से ,slider news,
सुपरफिट SP ....

उज्जैन। à¤…पनी टफ फिटनेस के लिए पहचाने जानेे वालेे उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर से मिलने के लिए 27 वर्षीय महिला पंजाब के होशियापुर से उज्जैन आ गई। वह खुद को एसपी की लंबे समय से प्रशंसक बता रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसे शनिवार रात महिला थाने पर रखा गया।

रविवार को उसे मावनगर अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। पुलिस का कहना है कि उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। सोमवार को वे उज्जैन पहुुंच जाएंगे।

फिटनेस के प्रति सचेत हैं एसपी

एसपी सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत हैं। नियमित रूप से जिम जाते हैं, जहां दो से तीन घंटे तक व्यायाम करते हैं। आए दिन उनके व्यायाम करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

 

 

 
 

Share This News :