Home > राज्यो से ,slider news,
मोदी आज मध्यप्रदेश में, जानिए पूरा कार्यक्रम

 à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेंद्र मोदी 23 जून को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे राजगढ़ और इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानिए मोदी का पूरा कार्यक्रम -

 

 

 

 

 

    • प्रधानमंत्री सुबह 10.50 बजे नई दिल्ली से वायुमार्ग से रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे।

 

 

 

 

    • प्रधानमंत्री भोपाल विमानतल से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर मोहनपुरा डेम हेलीपेड, राजगढ़ दोपहर 12.50 बजे पहुंचेंगे।

 

 

 

 

 

 

    • मोदी दोपहर एक से 2 बजे तक मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

    • मोदी दोपहर 2.15 बजे मोहनपुरा से हेलीकाप्टर के जरिए अपरान्ह 3.15 बजे इंदौर विमानतल पहुंचेंगे।

 

 

 

 

 

 

    • वे अपरान्ह 3.45 बजे से शाम 5.15 बजे तक स्वच्छ-सर्वेक्षण-2018 पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

    • इस अवसर पर मोदी विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री इंदौर विमानतल से शाम 5.50 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में चार हजार 713 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। इसमें मोदी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वे अर्बन ट्रांसपोर्ट स्कीम 'सूत्र सेवा" का भी शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से ज्यादा लोगों को लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सांसद सुमित्रा ताई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शहरी स्वच्छ सर्वे 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत करेंगे। ज्ञात हो कि इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैंकिंग को बनाए रखा है। मोदी स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। वे सूत्र सेवा का भी शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा नगर निगम, गुना और भिंड नगर पालिका के लिए 127 बसें शुरू होंगी। योजना के तहत प्रदेश के 20 शहरों में यह सेवा शुरू की जाना है। प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी के 23 कार्यों का लोकार्पण और 14 नगरीय क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

सीवेज का ई-लोकार्पण - à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीहोर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लागत 62 करोड़ 36 लाख व पार्क निर्माण 72 लाख का इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में ई-लोकार्पण करेगें।

शुरू हो जाएगी गुना सिटी बस सेवा - à¤¨à¤¿à¤œà¥€ बसों की मनमानी और ओवरलोड की समस्या से यात्रियों को निजात दिलाने शनिवार से गुना सिटी बस सेवा की शुरूआत हो रही है। इसके लिए नपा ने भोपाल से लोकार्पण शिलालेख मंगाए हैं, जिनका ई-लोकार्पण प्रधानमंत्री इंदौर से करेंगे। इसी के साथ शहर की पहचान शास्त्री पार्क का भी पीएम ही शुभारंभ करेंगे। केंद्र की अमृत योजना में गुना को भी शामिल किया गया है। सिटी बस सेवा भी इसी योजना का हिस्सा है।

1750 मकानों का लोकार्पण - à¤ªà¤°à¤¸à¤µà¤¾à¥œà¤¾, लालबाबा, ललपुर, प्रभात नगर सहित अन्य नगरों में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के 1750 मकानों का शनिवार को ई-लोकार्पण होगा। इसके अलावा 4 एसी और एक नॉन एसी बस तथा गुलौआ तालाब में बने कैफेटेरिया का प्रधानमंत्री मोदी इंदौर से लोकार्पण करेंगे।

5 लोगों से पूछेंगे-कैसा लग रहा गृह प्रवेश - à¤‡à¤¸ मौके पर उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर में बनाए गए 53 प्रधानामंत्री आवासों में भी हितग्राहियों का प्रवेश कराया जाएगा। पांच हितग्राहियों से प्रधानमंत्री मोदी खुद इंदौर से सीधे प्रसारण के माध्यम से पूछेंगे अपने घर में प्रवेश करना कैसा लग रहा। सभी मकानों को खासतौर से सजाया गया है।

Share This News :