Home > राज्यो से ,slider news,
मेजर की पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी मेजर निखिल हांडा मेरठ से गिरफ्तार

दिल्ली के कैंट इलाके में एक मेजर की पत्नी की सनसनीखेज हत्या के आरोप में एक अन्य आर्मी ऑफिसर मेजर हांडा को मेरठ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को मेजर हांडा पर शक हो गया था, जिसके बाद उनकी सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार पर नजर रखी जा रही थी. जैसे ही मेरठ दौराला के पास मेजर हांडा की कार दिखने की सूचना मिली, पुलिस टीम मेरठ को रवाना कर दी गई और मेजर हांडा को गिरफ्तार कर लिया गया.

हत्या के बाद दिल्ली NCR में ही चक्कर काटता रहा हत्यारोपी

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज और मृतका के पास से मिले मोबाइल की डीटेल्स से हत्यारोपी के बारे में अहम सुराग मिले थे. इन्ही सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिवार के करीबी रहे मेजर हांडा पर हत्या का शक जताया था.

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मेजर हांडा अपनी कार में दिल्ली NCR में ही घंटों इधर-उधर चक्कर काटता रहा. इस बीच मेजर हांडा ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था. पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में शैलजा मेजर हांडा की कार में उनके साथ नजर आई थीं.

मेजर की पत्नी के मोबाइल से मिले अहम सुराग

इस बीच पुलिस ने मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा के शव के पास से मिले मोबाइल की जांच की तो उन्हें अहम सुराग मिले. जांच में पता चला है कि उन्होंने अंतिम कॉल अपने अर्दली को की थी. उन्होंने उसे कहा था कि उन्हें अस्पताल में अभी कुछ और वक्त लगेगा, उनके पति के आने तक वो घर में ही रहे.

Share This News :