Home > राज्यो से ,slider news,
मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी -देखें फोटो

 

  • भारतीय सेना में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई. शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कैंट इलाके में उनकी बॉडी बरामद की थी. हत्या के आरोप में आर्मी ऑफिसर मेजर हांडा को मेरठ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, शैलजा की उम्र 35 साल थी और वह मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली थी. एक वेबसाइट पर मौजूद उनके प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने अर्बन प्लानिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की थी. वहीं, मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर पिछले साल जुलाई में सबसे अधिक क्रिएटिव महिला के रूप में उनकी फोटो भी छपी थी.

     

    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी

    शैलजा ने अपने बारे में एक वेबसाइट पर लिखा था कि वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 5 साल लेक्चरर भी रह चुकी है. कैच एंड केयर एनजीओ के साथ भी काम की है जहां वह गरीब बच्चों को फ्री वक्त में पढ़ाया करती थी.

     
    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी
     

    हालांकि, दिसंबर 2009 में उन्होंने आर्मी अफसर अमित से शादी की और इसके बाद गृहिणी के तौर पर वक्त बिताने लगी.

     
     

    शैलजा को सिंगिंग, डांसिंग, कुकिंग और बॉलीवुड गानें सुनना पसंद था. शैलजा को जोक्स सुनाना भी खूब आता था. 

    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी
     
    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी

    शैलजा ने बताया था कि उसे सपने देखना पसंद है और वह मानती है कि अगर कोई सपने नहीं देखता है तो वह हासिल नहीं कर सकता है.

     
    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी

    शैलजा कहती थीं कि वह दुनिया को प्यार और संवेदना के घर के तौर पर देखती है. उन्हें बातें करना भी खूब पसंद था. उन्होंने खुद के बारे में अपनी प्रोफाइल के आखिर में लिखा था- I am very confident, bubbly, chirpy and happy go lucky girl.

     
    PHOTOS: मैगजीन की कवर गर्ल रहीं थीं शैलजा, 2009 में की थी मेजर से शादी

    दिल्ली पुलिस ने शैलजा की मौत पर कहा है कि शनिवार को शैलजा की लाश जब मिली तो मामला दुर्घटना में मौत का लग रहा था. लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि शैलजा की गला काटकर हत्या की गई थी
    .

 

Share This News :