Home > राज्यो से ,slider news,
शैलजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जारी रखने से किया मना, तब की हत्या- मेजर हांडा

दिल्ली पुलिस ने रविवार को खुलासा किया कि भारतीय सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या मामले में आरोपी मेजर निखिल हांडा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, हांडा ने कहा है कि जब शैलजा ने उसके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आगे जारी रखने से इनकार कर दिया तब उसने हत्या कर दी.शैलजा ने अफेयर खत्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी. उन्होंने हांडा से बात करना बंद कर दिया था और पति के साथ दिल्ली आ गई थी.दिल्ली आने के बाद शैलजा दिल्ली के आर्मी बेस हॉस्पिटल जाने लगी. हांडा को उनके ट्रीटमेंट की जानकारी थी. कुछ दिनों पहले वह अपनी बीमारी के इलाज के नाम पर दिल्ली आ गया.

Share This News :