Home > राज्यो से ,slider news,
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने अचानक एम्स पहुंचे मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अचानक दिल्ली के एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स के डॉक्टरों से बातचीत की और वाजपेयी जी के परिजनों से भी मुलाकात की। 
PunjabKesari
इससे पहले भी मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का जायजा लेने एम्स)पहुंचे थे। मोदी रात करीब नौ बजे अस्पताल आए और 15-20 मिनट तक यहां रुके रहे। पिछले हफ्ते सूत्रों ने कहा था कि उनकी हालत में कुछ सुधार हो रहा है जबकि वह अब भी कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री तथा भाजपा नेता को 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।      
PunjabKesari
बता दें कि बीते कई सालों से पूर्व प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य काफी खराब है। 94 साल के अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने वाले नेताओं में शुमार हैं, वो दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। वे हिन्दी के कवि भी हैं।
PunjabKesari

 

Share This News :