Home > राज्यो से ,slider news,
आकाश-श्लोका की सगाई: दुल्हन की तरह सजा अंबानी का 'एंटीलिया', पहुंची बड़ी-बड़ी हस्तियां

 

 

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की सगाई में आने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, खेल जगत और फिल्मी हस्तियों का तांता लग गया। आकाश अंबानी की सगाई उद्योगपति रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई है।

PunjabKesari

सगाई का भव्य समारोह शनिवार शाम को मुकेश अंबानी के आवास अंटीलिया में हुआ। एंटीलिया को सफेद और गुलाबी फूलों से बिल्कुल किसी नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस शानदार समारोह में शामिल होने वालों में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी ने भी शिरकत की।

PunjabKesari

इसके अलावा, उद्योगपतियों में रतन टाटा, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, कोटक महिंद्रा के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा भी शामिल हुए। अंबानी परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और मनोज सिन्हा के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता भी समारोह में मौजूद रहीं। इसके अलावा, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार व उनकी पार्टी के सहयोगी प्रफुल्ल पटेल के अलावा, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं में आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वाण और पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी मौजूद रहीं। 

PunjabKesari

दूसरी ओर फिल्मी हस्तियों से भी समारोह में रौनक रही। फिल्म स्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटे आर्यन खान के साथ समारोह में पहुंचे। इस मौके पर अभिषेक एेश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा रेखा, अनिल कपूर, विद्या बालन  à¤«à¤¿à¤²à¥à¤® निर्देशक मधुर भंडारकर, विधु विनोद चोपड़ा, लेखक जावेद अख्तर भी सगाई में पहुंचे। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और जहीर खान भी सगाई में पहुंचे।

PunjabKesari
रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू कपूर और दोस्त अयान मुखर्जी के साथ पार्टी में जाते हुए

PunjabKesari
मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ सगाई में पहुंचे

PunjabKesari
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने बड़े भइया की सगाई में कुछ इस अंदाज में नजर आए

PunjabKesari
अनिल कपूर मीडिया को पोज देते हुए

PunjabKesari
अर्जुन कपूर

PunjabKesari
कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट पार्टी में जाती हुईं

PunjabKesari
जावेद अख्तर और शबाना आजमी

PunjabKesari
टाटा ग्रुप के चेरयमेन और फाउंडर उद्योगपति रतन टाटा कुछ इस अंदाज में सगाई समारोह में पहुंचे

PunjabKesari
विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ

PunjabKesari
जहीर खान, सागरिका घाटगे

Share This News :