Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिल्ली- एनसीआर सहित14 शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्य हरियाणा में आज तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में तड़के साढ़े चार बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट 10 किलोमीटर गहराई में था।

इस दौरान शहर में कहीं भी जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के तड़के आने के बावजूद भी कई लोगों ने इस बारे में ट्वीट किए। इससे पहले पंजाब के जालंधर जिले में कल 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र 13 किलोमीटर गहराई में था।

Share This News :