Homeखेल ,
IND vs ENG: पहला T20 मैच आज, कब और कहां देखें

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात 10:00 बजे से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम ने पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों में काफी प्रगति की है और विराट कोहली तथा उनकी टीम के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

पिछले एक दशक में भारत की सीमित ओवरों की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है. उधर, इंग्लैंड ने जोस बटलर, जेसन रॉय और बेन स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की बदौलत अंतत: वनडे और टी 20 मैचों में लय हासिल की है.

भारत ने इस सीरीज से पहले दो मैचों की टी-20 सीरीज में आयरलैंड पर 76 और 143 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन कोहली अच्छी तरह वाकिफ हैं कि इंग्लैंड की टीम की चुनौती काफी कड़ी होगी. वनडे वर्ल्ड कप 2019 में अब 12 महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह तैयारी का भी अच्छा मौका होगा.

मैच की पूरी जानकारी

India vs England के बीच सीरीज का पहला T-20 कब है?

यह मैच मंगलवार (3 जुलाई) को खेला जाएगा.

India vs England के बीच पहला T-20 कहां खेला जाएगा?

यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.

India vs England के बीच पहला T-20 किस समय शुरू होगा?

 

यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. टॉस 9:30 बजे किया जाएगा.

कौन सा टीवी चैनल India vs England T-20 मैच का प्रसारण करेगा?

मैच की इंग्लिश कमेंट्री Sony Six और Sony Six Hd पर होगी. जबकि SONY TEN 3 और SONY TEN 3 HD पर हिंदी में कमेंट्री प्रसारित होगी. ये टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रसारणकर्ता हैं.

India vs England के बीच पहले T-20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी. साथ ही https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं.

टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: à¤µà¤¿à¤°à¤¾à¤Ÿ कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे , महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव.

इंग्लैंड: à¤‡à¤¯à¥‹à¤¨ मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनी बेयरस्टो , जैक बॉल , जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय , डेविड विली और डेविड मलान.

Share This News :