Homeखेल ,
ये लड़की थी पहली फीमेल विनर, जिसे हराया उसी से की शादी

अगरतला (त्रिपुरा) की रहने वाली सौरभी देब बर्मा साल 2009 में इंडियन आइडल की पहली महिला विनर बनी थीं। इस खिताब के लिए उन्होंने देहरादून (उत्तराखंड) के कपिल थापा को हराया था। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में सौरभी कपिल से ही हार गईं। दरअसल, शो के बाद कपिल और सौरभी दोनों ने सालों तक साथ में कई शोज किए। काफी वक्त साथ गुजारने के वक्त उन्हें एहसास हुआ कि दोनों को जिंदगी एक साथ बितानी चाहिए।

साल 2016 में की शादी...
काफी सोचने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और आज वो साथ हैं। दोनों ने साल 2016 में अगरतला में ही दोनों परिवारों के अलग-अलग
रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी के के लिए वो देहरादून पहुंचे थे।

गिनीज बुक में दर्ज है सौरभी का नाम...
सौरभी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। दरअसल, उन्होंने करीब साढ़े चार मिनट तक उल्टा लटककर गाना गया था। 

सेना में रह चुके हैं सौरभी के पति...
साल 2003 में सेना में भर्ती होने के बाद कपिल सेना में ही जैज बैंड में शामिल हो गए थे। सेना की ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों मेंक प्रतिभाग करने से उनका हुनर निखरा और उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल के ऑडिशन में हिस्सा लिया।

Share This News :