Homeराज्यो से ,slider news,
GOOD NEWS: इन ट्रेनों के किराये में जल्द हो सकती है कटौती

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे प्रीमियम गाड़ियों का किराया कम कर सकता है। ऑफ सीजन में यदि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में बर्थ अनारक्षित रहती हैं, तो उनके टिकट का किराया बेस रेट से भी कम किया जा सकता है। दरअसल, हाल के महीनों में देखने में आया है कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग एयरलाइंस और छोटी दूरी के लिए रोडवेज का सहारा ले रहे हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यातायात अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस नए तंत्र पर काम करें, जिससे ट्रेन नें कोई भी बर्थ खाली नहीं जाए। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रभु जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं, उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे सभी प्रीमियम यात्री गाड़ियों में प्राइस सेंसिटिव विश्लेषण करें। रेलवे के एक एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हम ट्रेन छूटने के एक या दो दिन पहले सभी अनारक्षित सीटों भरने के लिए किराए में कमी करने की एक मैकेनिज्म बना सकते हैं। अभी इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाना बाकी है। रेलवे ने हाल ही में टिकट की मांग बढ़ने पर टिकट की कीमतों को बढ़ाने की व्यवस्था लागू की है। हालांकि, यह वृद्धि बेस फेयर का 1.5 गुना से अधिक नहीं हो सकती है। बढ़े हुए किराये के कारण, कुछ मार्गों पर रेल टिकट और हवाई टिकट के बीच का अंतर 500 रुपए तक आ गया है। 

Share This News :