Home > राज्यो से ,slider news,
शिवराज सिंह चौहान ट्रेन से पहुंचे मैहर, शुरू करेंगे जनआशीर्वाद यात्रा

सतना। à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां शारदा के दर्शन करने के बाद मैहर के दशहरा मैदान में वे जनता को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे यहां से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। सीएम के साथ प्रभात झा, सुभाष भगत, वीडी शर्मा और विश्वास सारंग भी यहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मैहर के स्टेडियम में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे रामनगर स्टेडियम, 1:45 बजे अमरपाट, दोपहर 2:45 बजे रामपुर बाघेलान और शाम 4 बजे रामपुर बघेलान स्टेडियम पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन 19 जुलाई को मुख्यमंत्री सतना के सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे तीर्थदर्शन यात्रियों और आर्थिक सहायता प्राप्त हितग्राहियों से भेंट करेंगे। 10 बजे वे बिरसिंहपुर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

Share This News :