Home > राज्यो से ,slider news,
बीएसपी सुप्रीमो मायाबती ने अखलेश को भेजी राखी ,इस पर मौर्य यह बोले

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को राखी भेजे जाने पर कैबिनेट à¤®à¤‚त्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मायावती का राखी भेजना अपशगुन है। बहुत पहले मायावती ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को राखी भेजी थी। उसके कुछ दिनों बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था। अब उन्होंने अखिलेश को राखी भेजी है तो बहुत जल्द दोनों का गठबंधन भी टूट जाएगा।

अखिलेश à¤ªà¤° हमलवार होते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष का आग बबूला होना महज एक दिखावा और नाटक है। आज सपा-कांग्रेस व बसपा के पास जनहित के कोई मुद्दे नहीं हैं। अगर मुद्दे होते तो वे सड़कों पर संघर्ष करते नजर आते। इनको जनता के हितों की कोई चिंता नही बल्कि कुर्सी की चिंता है। बता दें कि, शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह सब बातें कहीं। 

Share This News :