Homeखेल ,
सहेली के रिसेप्शन में शामिल होने महेंद्र सिंह धोनी के साथ इंदौर पहुंचीं साक्षी

इंदौर। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। मीडिया ने एयरपोर्ट पर माही से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई चर्चा नहीं की।

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल का विवाह बिजनेसमैन नमित सोनी से हुआ है। शादी का रिसेप्शन इंदौर में बायपास स्थित द ग्रैंड भगवती में भी है। धोनी भी इस रिसेप्शन के लिए इंदौर पहुंचे। पूर्णा पटेल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की खास सहेली हैं।

गौरतलब है कि पूर्णा के विवाह का रिसेप्शन मुंबई में भी हो चुका है। धोनी और साक्षी अपनी बेटी के साथ मुंबई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे।

इस ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन, कटरीना कैफ जैसे बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई नामी बिजनेसमैन और सेलेब्स पहुंचे थे।फिलहाल पूर्णा पटेल के विवाह का एक रिसेप्शन द ग्रैंड भगवती में भी है जहां धोनी और साक्षी शामिल हो रहे हैं।

Share This News :