Homeखेल ,
गावस्कर ने 6 साल पहले ही कह दिया था- इमरान खान बन सकते हैं PAK के प्रधानमंत्री

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी और कप्तान रहे सुनील गावस्कर ने कई साल पहले ही इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने को लेकर भविष्यवाणी की थी. भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा था कि इमरान खान देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं.दरअसल, कमेंट्री बॉक्स में गावस्कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा के साथ थे. इस दौरान दोनों के बीच इमरान को लेकर बातचीत शुरू हुई और रमीज राजा ने इमरान का मजाक बनाया. तभी गावस्कर ने उन्हें कहा कि सर्तक रहिए रैंबो, जिसका मजाक आप टीवी पर बना रहे हैं वो आगे चलकर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री भी बन सकता है.गावस्कर का यह कथन आज सच होने जा रहा है. उन्होंने यह टिप्पणी भारत और बांग्लादेश के बीच 2012 में हुए एशिया कप के वनडे मैच के दौरान की थी.

Share This News :