Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया बताएं कांग्रेस ने क्या किया : शिवराज

भिंड ( विनय शर्मा ) : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बताएं कि कांग्रेस ने 50 साल में मध्यप्रदेश में क्या विकास किया । श्री चौहान भिंड में आज पत्रकारों के सबालों के जबाब दे रहे थे ।इस मौके पर केंद्रीयमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर , सांसद प्रभात झा खास रूप से मौजूद रहे । श्री चौहान ने कहा कि कांगेस के समय सड़कें खस्ताहाल थीं ,एजुकेशन की ब्यबस्था चोपट कर रखी थी, बिजली थी नही , किसान , गरीव वर्ग परेशान था ।उन्होंने सिंधिया से पूंछ की क्या यही कांग्रेस का विकास था।श्री चौहान ने कहा कि हमने हर झेत्र में चहुमुखी विकास किया है ।हम काम कर रहे हैं और आरोप कांग्रेस हम पर लगा रही है । उन्होंने बताया कि भिंड में जल्दी ही सैनिक स्कूल खुलेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने एमपी को बीमारू राज्य से निकालकर विकाशील ओर विकसित राज्य बनाया और अब सम्रद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया है।हर वर्ग के गरीब का उत्थान सरकार कर रही है । संबल योजना का जिक्र करते हुए श्री चौहान ने कहा कि हर पात्र बियक्ति को इसका लाभ मिले , सरकार की यही मंशा है । उन्होंने कहा कि जन आशीर्बाद यात्रा में लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है , जनता के इस विस्वाश ओर प्यार को टूट ने नहीं दूंगा ।
 
 

Share This News :