Homeखेल ,
विराट ने अनुष्का से कहा- तुम्हारे साथ होने का जो एहसास है, वह दुनिया में सबसे खास है

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की कठीन सीरीज के लिए टीम इंडिया कड़ी तैयारी कर रही है। कप्तान विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज में साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी को पीछे छोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध दिखाई दे रहे हैं। वह इंग्लैंड के 1 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अपनी बल्लेबाजी को धारदार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। एक बार टेस्ट सीरीज शुरू हो जाने के बाद एक महीने से कुछ ज्यादा समय तक टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ियों को इंग्लैंड में घूमने-फिरने का ज्यादा समय नहीं मिलने वाला। 

विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ शेयर की तस्वीर
इस बात को समझते हुए कप्तान विराट कोहली भी सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा भी इन दिनों इंग्लैंड में ही हैं और विराट के साथ अच्छा वक्त गुजार रही हैं। विराट ने अपनी पत्नी के साथ हाल फिलहाल में कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर करते विराट ने ​बताया है कि वह उन्हें कितना प्यार करते हैं। विराट ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'तुम्हारे साथ चलने का जो एहसास है, वह मेरे लिए दुनिया में सबसे खास है।

Share This News :