Homeराज्यो से ,slider news,
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, राजनीतिक पार्टियों के पास सर्वाधिक काला धन, सभी हिसाब दें

नोटबंदी पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सरकार पर हमला किया है। केजरीवाल ने कहा कि कहा कि आजाद भारत में ये सबसे बड़ा घोटाला है। सबसे ज़्यादा काला धन राजनीतिक पार्टियों में है। मेरी अपील है सरकार से कि सबसे पहले सारी पार्टियां अपने काले धन का हिसाब दें।

केजरीवाल ने कहा कि कितनी लड़कियों की शादी टूट गई पर जनार्दन रेड्डी ने 500 करोड़ में बेटी की शादी कैसे की? हार्ट अटैक तो लाईन में लगे लोगों को आ रहा है। गुजरात के अंदर कोई चार लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, 2000 के नए नोटों में। उसके पास कहां से आये? पैसे वालों की अंदर सेटिंग है।

बिड़ला की IT रेड की रिपोर्ट में रिश्वत के लिए मोदी जी का नाम है। इससे शक होता है कि कहीं माल्या के साथ भी पैसों का लेन देन तो नहीं हुआ? पहले विजय माल्या को प्लेन में बैठा के भगा दिया और अब उनका लोन माफ़ कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रिश्ता है मोदी जी का विजय माल्या से?

केजरीवाल ने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या? अभी 3 दिन पहले SBI ने 63 उद्योगपतियों का लोन माफ़ किया और देश को बेवक़ूफ़ बना रहे हैं। आप लाइनों में लग कर अपनी मेहनत जमा कराएंगे और उससे बड़े-बड़े उद्योगपतियों का सात लाख करोड़ का लोन माफ़ किया जाएगा।

Share This News :