Home > राज्यो से ,slider news,
लो करलो बात ,लालू के शंकर जी

पटना। सावन का महीना शुरू हो चुका है। पूरा देश भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ है। शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई अपनी मुरादें लेकर भोले के दरबार में पहुंच रहा है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप भी भोले की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

झारखंड के देवघऱ में मौजूद बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने जाने से पहले वो पटना के एक शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मगर उनका अंदाज बड़ा ही निराला था। भोले  à¤•ी  à¤­à¤•्ति के लिए निकले तेजप्रताप खुद भगवान शंकर की तरह तैयार होकर निकले थे। हाथ में त्रिशूल और भगवा कपड़े पहने तेज प्रताप के इस अंदाज ने सबको हैरान कर दिया।

Share This News :