Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह -- मनोज द्विवेदी

अनूपपुर /म प्र के लाडले जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा à¤œà¤¨ आशीर्वाद के लिये विजय रथ पर सवार होकर म प्र की यात्रा पर हैं। १ अगस्त ,दिन बुधवार को वे मां नर्मदा एवं भैया सोणभद्र की धरा पर देव तुल्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने आ रहे हैं। एक अगस्त को वे पुष्पराजगढ, अनूपपुर एवं कोतमा विधानसभा क्षेत्र के साथ इसी दिन जैतपुर व जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र मे जन सभाओं को संबोधित करेंगे । एक अगस्त को पांच विधानसभा क्षेत्र एवं रात्रि विश्राम शहडोल में करने...२ अगस्त की प्रात: गणमान्य नागरिकों से मिलने-- पत्रकार वार्ता के उपरांत इसी दिन ६ विधानसभा क्षेत्रों की जनता से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।
मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री चौहान इतनी बार शहडोल संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं कि कभी कभी ऐसा लगने लगता है कि शहडोल को संभाग का दर्जा देने के बाद कहीं  à¤ªà¤µà¤¿à¤¤à¥à¤° नगरी अमरकंटक को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी à¤¬à¤¨à¤¾à¤¨à¥‡ का इरादा तो नहीं बना लिया ??
मां नर्मदा के लाडले सपूत शिवराज के नाम अनुरुप वास्तव मे प्रदेश में उनका एक छत्र राज रहा है। यह ऐसा नही कि वे मुख्यमंत्री के रुप में स्थापित हैं, बल्कि इसलिये कि  à¤®à¤¾à¤®à¤¾,भाई,पुत्र,मित्र & न जाने किस किस रुप में वे प्रदेश की करोडों बहनों, माताओं,बुजुर्गों, छात्र-- छात्राओं ,किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, अधिकारियों-- कर्मचारियों के ह्रदय में राज कर रहे है ।
२००८ के बाद २०१३ चुनाव मे प्राप्त ऐतिहासिक विजय से पूर्व विपक्ष ,राजनीति पण्डित, मीडिया यह कयास लगाता रहा कि भाजपा सरकार नही बनेगी। परिणाम आए तो सभी अचंभित थे ,सिवाय भाजपा कार्यकर्ताओं के। उस वक्त भी   à¤¶à¤¿à¤µ-- प्रभात  à¤•ी जोडी ने पूरे प्रदेश मे सघन ,अनथक यात्रा की। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ,संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन के नेतृत्व मे मजबूत संगठन ने चुनाव जीता,सरकार बनाई।
आज इतिहास फिर एक बार अपने को दोहराने को तैयार है। विजय के लिये  à¤¶à¤¿à¤µ -- प्रभात  à¤•ी जोडी विजय रथ पर सवार है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत,सह संगठन मंत्री अतुल राय के नेतृत्व में संगठन à¤šà¥à¤¨à¤¾à¤µ मैदान मे उतर चुका है। कार्यकर्ताओं में जीत के लिये उत्साह चरम पर है।  जनता के रुझान के अनुरुप जीतने योग्य प्रत्याशियों को टिकट देने की मंशा जाहिर कर राष्ट्रीय नेतृत्व  मिशन २०१९ के लिये अपनी गंभीरता जाहिर कर चुका है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने विकास व सामाजिक सरोकार से जुडी तमाम योजनाएं धरातल पर कुशलता से लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना गाँव गाँव मे लोकप्रियता के चरम पर है तो मुख्यमंत्री की संबल योजना गरीबों को बडी राहत प्रदान कर रही है। कुछ स्थानीय चेहरों से लोगों की नाराजगी को ध्यान न दें तो दावा किया जा सकता है कि भाजपा सरकार से जनता खुश है। पन्द्रह साल से निरन्तर सत्ता मे होने के बावजूद विपक्ष अभी तक कोई ठोस मुद्दे तलाश नही कर सका है & अपने बिखरे कुनबे को एकजुट करने की असफल कोशिश कर रहा है।
 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ मे एकबार फिर कमल खिलाने के लिये भारतीय जनता पार्टी अपेक्षाकृत नये ईमानदार, सक्रिय, स्वच्छ चेहरों पर भरोसा करती दिख रही है। यह रणनीति पार्टी के लिये संजीवनी का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व प्रभात झा के साथ पार्टी के बहुत से बडे पदाधिकारियों का शुभागमन अनूपपुर - शहडोल- उमरिया जिले मे हो रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ संसदीय क्षेत्र की जनता अपने लाडले नेताओं के स्वागत् की तैयारी मे है। वह आगे बढे शिवराज हमारा -- मां नर्मदा का राज दुलारा का पावन भाव लिये मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करने को मन बना चुकी है। आशीर्वाद यात्रा मे उमड रही भीड,लोगों का उत्साह भारतीय जनता पार्टी के लिये शुभ संकेत है।

Share This News :