Homeखेल ,
IND vs ENG: कोहली के 149 रन से भारत की वापसी, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 274 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त मिली. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 1 विकेट गंवा कर 9 रन ही बनाए हैं. दिन के आखिरी ओवर में एलिस्टेयर कुक को अश्विन ने बोल्ड कर दिया.

कोहली के 149 रनों के दम पर भारत ने à¤ªà¤¹à¤²à¥€ पारी में बनाए 274 रन

इंग्लैंड के 287 रनों के जवाब में टीम इंडिया 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त मिली. भारत के लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन कप्तान कोहली ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 149 रनों की शतकीय पारी खेली.

कोहली का यह इंग्लैंड में पहला शतक है. कोहली के रूप में ही भारत का आखिरी विकेट गिरा. इस बीच हालांकि उन्हें 2 जीवनदान मिले. उन्होंने अपनी पारी में 225 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का लगाया. कोहली के अलावा शिखर धवन ने 26, हार्दिक पंड्या ने 22, मुरली विजय ने 20 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने चार विकेट लिए. जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए.

इंग्लैंड की धरती पर कोहली का पहला टेस्ट शतक

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धरती पर टेस्ट शतक जड़कर अपनी क्लास का परिचय दिया है. यह कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 22वां शतक है. इंग्लिश कंडीशंस में यह कोहली का पहला टेस्ट शतक है. कोहली ने 225 गेंदों में 149 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 22 चौके और एक छक्का शामिल है.  कोहली को हालांकि दो बार जीवनदान भी मिला जब 21 रन और 51 रन पर दो बार उनका कैच टपका दिया गया.

इससे पहले इंग्लैंड में टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 39 रन था जो उन्होंने पिछले दौरे पर साउथेम्पटन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बनाया था. कोहली उस दौरे पर पूरी तरह से विफल रहे थे और पांच टेस्ट मैचों में 134 रन पाए थे.

टीम इंडिया को मुरली विजय और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. लेकिन 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए युवा गेंदबाज सैम कुरेन ने सब पर पानी फेर दिया. सैम कुरेन ने मुरली विजय को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को पहला झटका दिया. मुरली विजय 20 रन बनाकर आउट हुए.

एक गेंद बाद ही सैम कुरेन ने लोकेश राहुल को बोल्ड करते हुए टीम इंडिया को दूसरा झटका भी दे दिया. लोकेश राहुल सैम कुरेन की गेंद को विकेटों पर ही खेल बैठे. राहुल 4 रन बनाकर आउट हुए. 16वें ओवर में सैम कुरेन ने शिखर धवन को पवेलियन लौटा कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिला दी. धवन, कुरेन की गेंद पर स्लिप में खड़े डेविड मलान को कैच थमा बैठे. धवन 26 रन बनाकर आउट हुए.

धवन जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 59 रन पर 3 विकेट था. इस तरह अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया ने सिर्फ 9 रन के ही अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए. तीन गेंद बाद एंडरसन की गेंद ने भी कोहली के बल्ले का किनारा लिया लेकिन जोस बटलर स्लिप में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे. भारतीय कप्तान ने इस समय खाता भी नहीं खोला था.

28वें ओवर में बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया जब उन्होंने अजिंक्य रहाणे को स्लिप में केटन जेनिंग्स के हाथों कैच आउट करा पवेलियन की राह दिखा दी. रहाणे सिर्फ 15 रन ही बना सके. रहाणे के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी कुछ खास नहीं कर पाए और शून्य के निजी स्कोर पर स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. दिनेश कार्तिक जब आउट हुए उस समय टीम इंडिया का स्कोर 100 रन पर 5 विकेट था.

कोहली जब 21 रन बनाकर खेल रहे थे तब एंडरसन की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब स्लिप में मलान ने उनका आसान कैच टपका दिया. पंड्या जब शून्य पर थे तब स्टोक्स की गेंद पर उनको भी जीवनदान मिला और इस बार स्लिप में एलिस्टेयर कुक ने उनका कैच टपकाया. इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की पार्टनरशिप हुई.

46वें ओवर में सैम कुरेन ने हार्दिक पंड्या को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया का स्कोर 148 रन पर 6 विकेट कर दिया. हार्दिक पंड्या 22 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने इंग्लैंड की सरजमीं पर पहला अर्धशतक जड़ा. वह हालांकि 51 रन पर भाग्यशाली रहे जब स्लिप में मलान ने एक बार फिर उनका कैच टपका दिया.

51वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने अपनी एक खूबसूरत गेंद पर आर अश्विन को बोल्ड करते हुए भारत का सातवां विकेट गिरा दिया. अश्विन 10 रन बनाकर आउट हुए. अश्विन के बाद आए मोहम्मद शमी भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और जेम्स एंडरसन की गेंद पर डेविड मलान को स्लिप में कैच थमा कर पवेलियन लौट गए. शमी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए.  

अश्विन-शमी ने इंग्लैंड को à¤ªà¤¹à¤²à¥€ पारी में 287 रन पर समेटा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने 80 जबकि जॉनी बेयरस्टॉ ने 70 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार जबकि मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए.

इसके अलावा उमेश यादव और ईशांत शर्मा को 1-1 विकेट मिला. एक बल्लेबाज रन आउट हुआ. इंग्लैंड की टीम एक समय कप्तान जो रूट (80) और जानी बेयरस्टा (70) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट की 104 रन की साझेदारी की से मजबूत स्थिति में थी, लेकिन भारत अपने गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करने में सफल रहा.

Share This News :