Home > राज्यो से ,slider news,
क्या 2019 में कांग्रेस ले सकती है चौंकाने वाला फैसला, सोनिया गांधी का रायबरेली सीट से लड़ना अभी तक तय नहीं

नई दिल्ली: à¤ªà¥‚रे देश में 'वीवीआईपी क्षेत्र' के नाम से मशहूर हो चुके संसदीय क्षेत्र रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2019 में सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना तय नहीं है. यह जानकारी सूत्रों से मिली हैं. माना जा रहा है गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट से इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा भी मैदान में उतर सकती हैं. आपको बता दें कि तीन बार से वह रायबरेली की सांसद हैं और उनकी जीत का अंतर भी काफी ज्यादा ही रहा है. रायबरेली से उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ती रही हैं. हालांकि बीच में यह सीट दो बार बीजेपी के पास भी रही है. लेकिन सोनिया के राजनीति में आने के बाद से दोबारा इस सीट पर कोई भी पार्टी कांग्रेस को टक्कर नहीं दे पाई. रायबरेली-अमेठी कांग्रेस के इतने मजबूत गढ़ रहे हैं कि जब 2014 को लोकसभा चुनाव में बीजेपी मोदी लहर पर सवार होकर पूरे प्रदेश की 80 में से 71 सीटें जीती थीं तो भी कांग्रेस यहां मजबूत स्थिति में रही है. हालांकि यही दोनों सीटें ही कांग्रेस के खाते में आई थीं. रायबरेली का सांसद होते हुये सोनिया गांधी ने वहां रेल कोच फैक्टरी भी लगवाई है जिससे स्थानीय लोगों को नौकरियां और रोजगार के साधन मुहैया हुये हैं. 

Share This News :