Homeखेल ,
नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोपित कोच गिरफ्तार

रेवाड़ी। à¤¹à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤£à¤¾ के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थ्रो-बॉल और वालीबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपित कोच और उसका सहयोग करने वाली महिला खिलाड़ी को पुलिस ने  à¤—िरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार कोच कोसली निवासी गौरव देशवाल है। पीड़ित ने कोच पर डरा-धमकाकर बीते ढाई साल से दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाया था।

शिकायत में नाबालिग खिलाड़ी ने कहा था कि गौरव करीब ढाई साल पहले उसे गुरुग्राम में किसी प्रतियोगिता में लेकर गया था। उसके साथ सोनीपत की एक अन्य खिलाड़ी भी थी।

रात में ठहरने के लिए कोच ने होटल में दो कमरे बुक कराए। आरोप है कि देर रात कोच ने महिला खिलाड़ी को अपने कमरे में भेज दिया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके कुछ माह बाद गौरव उसे व एक अन्य खिलाड़ी को चंडीगढ़ में प्रतियोगिता में ले गया, वहां पर भी आरोपित ने दुष्कर्म किया। इसी तरह रोहतक में भी उससे गलत काम किया।

तंग आकर उसने गत 23 जुलाई को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित गौरव के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था।

 

Share This News :