Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
नेपाल ने दिया भारतीय कंपनी को झटका, एक अरब डॉलर की परियोजना रद्द की

नेपाल ने भारतीय निर्माण क्षेत्र की कंपनी आईएलएफएस के साथ एक अरब डॉलर की एक्सप्रेसवे परियोजना से संबंधित सभी समझौते रद्द कर दिए हैं। यह परियोजना नेपाल की राजधानी को दक्षिणी तराई क्षेत्र में भारतीय सीमा से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली थी।

कल विधायिका-संसद की विकास एवं वित्तीय समितियों की बैठक के बाद 76 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के साथ सभी समझौतों को रद्द करने का निर्णय किया गया है।

आधारभूत विकास एवं योजना मंत्री रमेश लेहक ने कहा कि सरकार अब घरेलू श्रोतों के जरिए इन सड़कों का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद के निवेश से सड़क निर्माण के बारे में एक प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखा है।

Share This News :