Home > राज्यो से ,slider news,
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू औरअमित शाह वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे , लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरविंद केजरीवाल भी एम्स पहुंचेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन्हें एम्स में फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. पिछले 24 घंटों में उनकी हालत और ज्यादा खराब हुई है. पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने के लिए आज सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू AIIMS पहुंचे. इसके अलावा सत्तापक्ष और विपक्ष के तमाम नेता ट्वीट कर वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं. 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे. कुछ ही देर में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरविंद केजरीवाल भी एम्स पहुंचेंगे. इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स पहुंचेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम दिल्ली पहुंचेंगी, वह भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स जाएंगी.

Share This News :